सागर-मर्डर आरोपी का पुलिस कर रही थी पीछा, नागालैंड से किया गिरफ्तार
मर्डर के आरोपी को पुलिस ने नागालैंड से किया गिरफ्तार
सागर-मर्डर आरोपी का पुलिस कर रही थी पीछा, नागालैंड से किया गिरफ्तार
मर्डर के आरोप में फरार पांच हजार के इनामी आरोपी को सागर जिले की गढ़ाकोटा पुलिस ने नागालैंड के धीमापुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयोग किए गए हथियार और बाइक भी बरामद की है। इस मामले में गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि 25 मार्च को आरोपी बल्लू उर्फ लीलाधर कुर्मी के द्वारा छुल्ला ग्राम निवासी किशुन कुर्मी और उनके दो पुत्रों को पुरानी रंजिश के कारण बल्लम से हमला कर घायल कर दिया था, जिसमे सत्यम कुर्मी की ईलाज के दौरान जान चली गई थी। फरियादी किशुन कुर्मी की रिपोर्ट पर आरोपी बल्लू कुर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी घटना दिनाँक से ही फरार था। उसे मुखबिर की सूचना पर गिरफतार किया गया।