बाबा बागेश्वर ने अपने इन शब्दों पर मांगी माफी

अपने इस बयान पर पंडित
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खेद व्यक्त किया

बाबा बागेश्वर ने अपने इन शब्दों पर मांगी माफी

भगवान सहस्त्रबाहु के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी से माफी मांगी है और खेद जताया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी की भावना आहत हुई है तो उसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भगवान परशुराम जी और महाराज सहस्त्रबाहू अर्जुन जी के मध्य हुए युद्ध के विषय में मैंने जो भी कहा गया है वह हमारे हिन्दू शास्त्रों में वर्णित आधार पर कहा गया। हमारा उद्देश्य किसी भी समाज अथवा वर्ग की भावनाओं को आहत करने का नही था, न ही कभी होगा, क्योंकि हम तो सदैव सनातन की एकता के पक्षधर रहे हैं। फिर भी यदि हमारे किसी शब्द से किसी की भावना आहत हुई हो तो इसका हमें खेद है। हम सब हिन्दू एक हैं। एक रहेंगे। हमारी एकता ही हमारी शक्ति है। गौरतलब है कि इस आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया गया था। उनके बयान से आहत होकर हैहयवंश कलचुरी समाज के लोगों ने सीहोर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी और समाज के लोगों ने कहा था कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री माफी मांगे नहीं तो आने वाले समय में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने की आवाज उठाई थी।


By - sagar tv news
29-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.