विकास भीख मांगने पहुंचे भाजपा पार्षद,कांग्रेस अध्यक्ष रोटी मिर्च लेकर निकले बाहर || SAGAR TV NEWS ||

 

टीकमगढ़ में भाजपा पार्षद और परिषद में बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे अपने पार्षदो के साथ जनता की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए भिक्षा पात्र लेकर कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक के निवास पर पहुंचे और नारे लगाते हुऐ पेयजल की समस्या दूर करने को लेकर भीख मांगी। इस मौके पर अब्दुल गफ्फार, पार्षद और नेता प्रतिपक्ष को भीख देने के लिए प्लेट में रोटी के ऊपर हरी मिर्च रखकर लाए और उन्होंने कहा पहले आप लोग भीख ले और रोटी खाये इसके बाद बात करेंगे। वही, पेयजल की समस्या को लेकर नगर पालिका के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने कहा है कि पिछले 22 साल से नगर पालिका अध्यक्ष बीजेपी का है, विधायक बीजेपी के हैं और सांसद बीजेपी के हैं यह समस्या आप लोगों को हल करनी थी, हमें अभी नगरपालिका अध्यक्ष बने 9 महीने हुए हैं इसी में भी आप लोग हमसे भीख मांगने चले आए हैं। भीख मांगने को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि हमने 9 माह पहले पार्षदों को भीख दी थी, जिसकी सारी रिकॉर्डिंग इस मोबाइल में है, आप लोग फिर भीख मांगने चले आये। बीजेपी के पार्षद और नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे उनसे नाम उजागर करने की बात कह रहे थे कि किसको आपने भीख दी थी। लेकिन बीजेपी और कांग्रेस के लोग बहस करते हुए वहां से निकल गये।
इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने बताया
बाइट
वही पार्षद बीजेपी और नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे ने कहा
बाइट


By - Anjali Jain from Tikamgarh mp
28-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.