सागर-13 साल की लड़की शादी करने अड़ी,पुलिस ने दूल्हे की गारंटी ली,तब मानी ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में एक 13 साल की लड़की खुद अपनी जिद और मर्जी से विवाह करने जा रही थी। उसने परिजन पर भी दबाव बनाया था। जब सूचना पर पुलिस मंदिर विवाह रुकवाने पहुंची तो दुल्हन ने पुलिस से लिखित में गारंटी ली कि दूल्हा उसका पांच साल इंतजार करेगा, कहीं और शादी नहीं करेगा! पुलिस की गारंटी के बाद विवाह रुका। दरअसल पुलिस की किशारे इकाई व चाइल्ड लाइन की टीम को जिले के रानगिर मंदिर में बाल विवाह होने की सूचना मिली थी। तब पुलिस पहुंची तो मौके पर अजीबो-गरीब स्थिति बन गई। दुल्हन 13 साल और दूल्हा 20 साल का था। परिजन ने बताया कि लड़की-लड़का खुद विवाह करने पर अड़े हैं, वे तो मना कर रहे थे। पुलिस ने समझाया तो लड़की बोली मैं खुद बड़ी हो गई हूं,पुलिस ने जब लड़की को सख्ती से समझाया तो उसने पुलिस के सामने शर्त रख दी। वह बोली आप लिखकर दो कि दूल्हा उसके 18 साल होने तक इंतजार करेगा, वह उसे छोड़कर कहीं और शादी नहीं कर सकता है। यदि पुलिस यह गारंटी लेगी तो ही वह विवाह नहीं करेगी।


By - SAGAR TV NEWS
25-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.