उज्जैन में एक कार दुकान में घुसी,दूसरी पार्क की दीवार से टकराई,Accident के Shocking Video

 

उज्जैन के व्यस्ततम क्षेत्र शहीद पार्क में रविवार की अलसुबह दो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे की चपेट में कोई नहीं आया। बताया जा रहा है कि रेसिंग के दौरान एक कार असंतुलित होकर शहीद पार्क के फुटपाथ पर चढ़ गई तो दूसरी कार दुकान में जा घुसी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, शहर के व्यस्ततम बाजार माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फ्रीगंज शहीद पार्क पर सुबह लगभग 7 से 8 के बीच दुर्घटना हुई। इस एक्सीडेंट में एक कार शहीद पार्क की रेलिंग में तो दूसरी चंदनानी ब्रदर्स की दुकान में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों वाहन चालक आपस में कार रेसिंग कर रहे थे, जिसकी वजह से दुर्घटना हुई। गनीमत यह रही कि सुबह का समय होने के कारण वहां कोई नहीं था। घटना दिन होती तो बड़ी हादसा हो सकता था, क्योंकि मुख्य मार्केट होने के कारण लोगों की ज्यादा भीड़ यहां रहती है। दोनों कार फ्रीगंज के ही दो व्यापारीयों की बताई जा रही है। दोनों ही घटनाएं सीसीटीवी में कैद हुई हैं। वहीं नगर निगम के उप स्वच्छता पर्यवेक्षक मनीष पांडे की रिपोर्ट पर दोनों वाहन चालकों के खिलाफ माधवनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहनों को जब्त कर लिया है।


By - SAGAR TV NEWS
23-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.