सागर-तेज रफ्तार कार पलटने से दो लोगों की मौत,मौके पर पहुंची पुलिस || SAGAR TV NEWS ||

 

बीती रात सागर के सागर-भोपाल मार्ग पर राहतगढ़ के पास कार पलटने से दो लोगों की जान चली गई। एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की वजह ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है। भोपाल से लौटते समय हाथीवान की घाटी के मोड़ पर यह हादसा हुआ। घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार सागर के बड़ा बाजार निवासी सरजेराव पवार किराए की कार से अपने किसी परिचित को भोपाल छोड़कर वापस सागर लौट रहे थे। रास्ते में बंडा के दो युवक विजय यादव और मूलचंद यादव भी लिफ्ट लेकर इसमें बैठ गए। इसके बाद कार तेज गति से सागर तरफ आने लगी इसी दौरान हाथीवान की घाटी के मोड़ पर कार पलट गई। जिससे कार में सवार विजय यादव और सरजे राव ने दम तोड दिया, जबकि मूलचंद यादव गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका इलाज बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। इस मामले में राहतगढ़ थाना प्रभारी रामू प्रजापति ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है। गाड़ी मालिक के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। घटना का एक प्रत्यक्षदर्शी मिला है। उसने घाटी के मोड़ पर कार पलटते देखी थी। संभवतः तेज रफ्तार की वजह से कार अनियंत्रित हुई और पलटी है। मामले में ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।


By - Dharmendra Singh Rajput Sagar TV News from Rahatgarh.
23-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.