शिवराज सिंह के एक मंत्री मास्क उतारते नहीं , तो दूसरे पहनते नहीं || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

कोरोना जिंदगी बदल कर रख दी। नई जिंदगी का नाम पड़ गया न्यू नार्मल, न्यू नार्मल हमे तीन चीजों के बहुत करीब ले गया फेसमास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनेटाइजर। तीनों चीजों को लेकर सियासत भी खूब गरमाती रहती है। अभी हाल ही में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री कहते हुए देखे गए की वो मास्क नहीं लगाते और कई दिनों से सोशल मीडिया पर यह बात छै रही की आखिर नरोत्तम मिश्रा मास्क क्यों नहीं लगाते। लेकिन मध्य प्रदेश के एक और मंत्री है जो मास्क और ग्लब्ज हटाते ही नहीं है। मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सागर के नगरीय प्रशासन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा वो 15 संक्रमित लोगो के सम्पर्क में आने के वावजूद भी कोरोना संक्रमित नहीं हो पाए। वजह उन्होंने यह बताई की वह हमेशा मास्क लगाए रहते है उन्होंने लोगो से आवाहन भी किया। कि मास्क का पूरा इस्तमाल करें। ताकि आप कोरोना से पूरी तरह बच सकें। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह लगातार जनता के बीच में रहते है। रोजाना का उनका काम सफर करना है। नगरीय प्रशासन मंत्रालय के दायत्व के साथ साथ मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के समन्वयक भी है। सुरखी उपचुनाव भाजपा के प्रभारी है। इसी के साथ उन्हें अपना क्षेत्र खुरई भी देखना होता है। इन सभी पदों पर रहने के वावजूद वे राजनैतिक और सरकारी कार्यकर्मो में ग्लब्ज और मास्क बराबर लगाए रहते हैं। इतने मशरूफ होने के बाद भी कोरोना से महफूज रहे। इसलिए उन्होंने शायद सही कहा की वह इतने कोरोना संक्रमित लोगो के संपर्क में आये।


By - Tariq Hashmi (Sagar,MP)
26-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.