किसानों ने अपनी मांग न मानने को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

 

छतरपुर जिले के बक्सवाहा में समर्थन मूल्य की खरीदी ने होने से नाराज किसानों का प्रदर्शन देखने को मिला, यहाँ बडी संख्या में किसान झंडे और तख्तियां लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। किसान इस बात से नाराज थे, कि बक्सवाहा की कृषि उपज मंडी में अभी तक गेहूं की खरीदी का कार्य शुरू नहीं किया गया, जबकि सभी जगह समर्थन मूल्य में खरीदारी षुरू हो चुकी है। तहसील कार्यालय पहुंचे किसानों ने सीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई कि शीघ्र बक्सवाहा कृषि उपज मंडी में गेहूं खरीदी का कार्य शुरू किया जाए, इसके साथ ही सरकार ने जो गेहूं खरीदी का मूल्य 21 सौ से लेकर 22 सौ रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया था उसे बढ़ाकर 3000 प्रति कुंटल किया जाए। इसके साथ ही पूर्व अनुसार किसानों को सरकार की ओर से बोनस भी दिया जाए। बताया जा रहा है कि प्रकृति की मार से किसानों की फसलें खराब होती रही हैं जिसके चलते किसान कर्जे में घिरा है, हालात यह है कि फसलों की उत्पादन लागत तो काफी बढ़ गई है लेकिन किसानों को फसलों के बाजिब दाम नहीं मिल रहे। जिससे किसान निराश है। किसानों को शासन से उम्मीद थी कि सरकार उसके उत्पादन का लागत अनुसार उचित मूल्य देगी, लेकिन ऐसा ना हो सका और किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और उसे सड़कों पर उतर कर षासन के खिलाफ प्रदर्शन करना पड रहा है।


By - SAGAR TV NEWS
21-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.