पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से भागी महिला आरोपी || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस की फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। मारपीट का मामले में एमएलसी कराने आई महिला आरोपी पुलिस को चकमा देकर जिला अस्पताल से फरार हो गई। आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाने का है। फिलहाल पुलिस महिला आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल मारपीट मामले में आरोपी महिला सुखान्य सोनी को एमएलसी करवाने अस्पताल लाया गया था। उसकी सुरक्षा के लिए तीन पुरूष कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबल तैनात किया गये थे। इसके बाद भी मौके का फायदा उठाकर वह वहां से रफूचक्कर हो गई। इसकी जानकारी होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फरार आरोपी की आसपास तलाश की गई, लेकिन नहीं मिली। पुलिस अब उसकी सरगर्मी से तलाष कर रही है। बता दें कि इससे पहले भी एक महिला कैदी पुलिस की सुरक्षा के बीच अस्पताल में इलाज कराने आई थी और अस्पताल से फरार हो गई थी। इन दोनों मामलों को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है।


By - SAGAR TV NEWS
21-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.