सागर-एक करोड़ रुपये की लागत से ई-आकर का बनेगा न्यायाधीश आवासगृह

 

सागर जिले के शाहगढ़ में संचालित श्रृंखला न्यायालय के लिए न्यायाधीश आवासगृह निर्माण का भूमिपूजन प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार सिंह ने किया। बताया जाता है कि न्यायाधीश आवासगृह एक करोड़ रुपये की लागत से ई-आकर का बनेगा। 5 साल पहले न्यायाधीश आवासगृह के लिए जमीन आवंटित की गई थी। श्रृंखला न्यायालय के न्यायाधीश के लिये आवास और न्यायालय भवन उपलब्ध नही होने से शाहगढ़ में नियमित न्यायालय स्थापित नही हो पा रही थी, जबकि शाहगढ़ तहसील क्षेत्र के तीन थाना क्षेत्रों के तीन हजार से ज्यादा प्रकरण शाहगढ़ श्रृंखला न्यायालय में चल रहे है। वही इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिंह ने कहा है कि यह शासन द्वारा स्थापित किया जाना है और सरकार की योजना भी है कि प्रत्येक तहसील में न्यायालय स्थापित हो, जबकि शाहगढ़ में तो प्रकरणों की संख्या बहुत ज्यादा है जिसके लिए न्यायपालिका द्वारा लगातार पत्राचार के माध्यम से सरकार को सूचित किया जाता है और रेगुलर कोर्ट के लिए मांग की जा रही है जल्द ही शाहगढ़ में रेगुलर कोर्ट षुरू हो जायेगा।


By - SAGAR TV NEWS
20-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.