सागर के युवक ने जय बजरंगी बोल इटली में बना दिया विश्व रिकॉर्ड

 

सागर के अभिषेक चौबे के नाम इस हफ्ते एक नया विश्व कीर्तिमान हुआ. इटली के कैनेल-5 चैनल पर 18 अप्रैल 2023 को इटली के प्रसिद्ध शो "लो शो डि रिकॉर्ड" पर अभिषेक ने नया विश्व कीर्तिमान बनाया. गिनेस वर्ल्ड रिकॉर्ड के इस शो में अभिषेक ने अपना पिछला विश्व रिकॉर्ड तोड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया. इस शो में अभिषेक ने 1294 किलोग्राम की गाड़ी को 15 फुट से अधिक खीच कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया. इस शो को इटली के फेमस टीवी होस्ट और पूर्व सांसद गैरी स्कोटी ने होस्ट किया, अभिषेक के रिकॉर्ड में गैरी स्कूटी के साथ गिनेस वर्ल्ड रिकॉर्ड के वाइस प्रेसिडेंट मैक्रो फ्रीगट्टी और लोरेंजो वेल्ट्री मौजूद रहे, इस साल फरबरी 2023 में अभिषेक को इस शो में आमंत्रित किया गया था. इसकी शूटिंग इटली के मिलान शहर में फरबरी में हुई थी और प्रसारण इस हफ्ते 18 अप्रैल को हुआ. जहा अभिषेक के साथ दुनिया के कुछ बेहतरीन विश्व रिकॉर्ड होल्डर्स भी शामिल थे जिनमे स्पेन, अर्जेंटीना, अमेरिका, पाकिस्तान, इंग्लैंड, रोमानिया, जापान, इटली सहित दुनिया के सबसे बेहतरीन रिकॉर्ड होल्डर्स आमंत्रित गए थे
सागर के राजीव नगर कॉलोनी, तिली वार्ड में रहने वाले अभिषेक ने 2017 में शोल्डर ब्लेड्स से 1070 किलोग्राम की गाड़ी को खींचकर पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था.अब अभिषेक ने इसे ही इटली में 1294 किलो की गाड़ी खीच कर तोड़ा है. अभिषेक इसके साथ 2018 में शोल्डर ब्लेड्स से 55.4 किलोग्राम का वजन उठाकर चीन के फेंग यिक्सी का रिकॉर्ड तोड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं. 25 साल के अभिषेक चौबे ने आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज से b.com की है और गौर यूथ फोरम के सदस्य है


By - SAGAR TV NEWS
20-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.