गुजरात के मटकों की सागर में धूम,कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर: बुंदेलखंड के सागर में पहली बार गुजरात में बनाए गए मटके लेकर व्यापारी पहुंचा है और उसने 2 दिन में ही 500 से ज्यादा मटके बेच दिए हैं. जबकि इन मटकों की कीमत सामान्य मटकों से 2 से लेकर 4 गुना तक ज्यादा है. जाहिर है लोगों को गुजरात में बने मटके खासा पसंद आ रहे हैं.
लाल मिट्टी से बने टोपी वाले मटके लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं. वहीं सफेद मटके भी पसंद बने हुए हैं. इन मटकों की कीमत 250 से शुरू होकर 600 रुपये तक है. इससे आप इनकी खासियत का अंदाजा लगा सकते हैं. व्यापारी का दावा है कि इन मटकों का पानी कुछ ही घंटों में फ्रिज जैसा ठंडा हो जाता है. एक बार खरीदा हुआ मटका 4 साल तक बड़े आराम से चल जाता है. मटकों के अलावा व्यापारी कब गिलास, लोटा सहित अन्य सामग्री लेकर आया है.
सागर में मिल रहा रिस्पांस
राजस्थान के जोधपुर निवासी प्रमोद कुमार प्रजापति 20 सालों से मिट्टी के मटके बेचने का व्यापार कर रहे हैं. अब तक वह 6 प्रदेशों में गुजरात के मटके बेच चुके हैं. इस बार मध्य प्रदेश के सागर आए हैं, जहां गुजराती मटकों को लेकर अच्छा रिस्पांस देखने को मिला है. सागर की पीली कोठी सिविल लाइन रोड पर सड़क किनारे इन मटकों को रखकर वह बड़ी आसानी से बेच रहे हैं.
खास हैं गुजराती मटके
प्रमोद बताते हैं कि गुजरात की मिट्टी कुछ अलग प्रकार की है और वहां पर जो मटके बनते हैं, वे कुछ अलग तरह के होते हैं. मोटे होते हैं, इसलिए उनमें पानी रिसता रहता है, जिसकी वजह से इनमें ठंडा पानी होता है. साथ ही देखने में भी बहुत अच्छे लगते हैं. इन्हें फैंसी मटके भी कह सकते हैं. आजकल फैंसी मटकों का चलन है.


By - SAGAR TV NEWS
20-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.