वरिष्ठ पत्रकार दादा दीनदयाल बिलगैंया का निधन, राहतगढ़ में होगा 20 अप्रैल को अंतिम संस्कार

d

वरिष्ठ पत्रकार दादा दीनदयाल बिलगैंया का निधन, राहतगढ़ में होगा 20 अप्रैल को अंतिम संस्कार

सागर, 19 अप्रैल ,2023 : सागर जिले के वरिष्ठ पत्रकार दादा दीनदयाल बिलगैंया का भोपाल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 20 अप्रेल 2023 को गृह निवास राहतगढ़ में सुबह 10 बजे किया जाएगा। वे लंबे समय तक नवभारत भोपाल के सागर ब्यूरो रहे है। इसके बाद , राजक्सप्रेस समय जगत आदि में कार्य करते रहे। उनके निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम कमलनाथ ,मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, गोविंद राजपूत, विधायक प्रदीप लारिया ,महापौर संगीता सुशील तिवारी, विधायक शैलेंद्र जैन सहित अनेक राजनेतिक सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगो ने शोक व्यक्त किया है। सम्भागीय सागर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुदेश तिवारी, प्रवक्ता विनोद आर्य और पत्रकार जगत से जुड़े लोगो ने इसे अपूर्णीय क्षति बताया है।
श्री बिलगैंया करीब एक माह पूर्व सीने में तकलीफ होने पर इलाज के लिए भोपाल चले गये थे। सुधार होने पर विगत दिवस अपने निवास अहमद नगर गोपालगंज में ही चिकित्सा लाभ ले रहे थे। शाम को हालत बिगड़ी और उनका स्वर्गवास हो गया। श्री बिलगैंया करीब 73 वर्ष के थे तथा अपने पीछे दो पुत्र और पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं। स्व. श्री दीनदयाल बिलगैंया का पत्रकारिता क्षेत्र में करीब चार दशक से स्थापित नाम रहा है। उन्होंने नवभारत ब्यूरो प्रमुख के पद पर लंबे समय तक कार्य किया। फिर 2005 में राजएक्सप्रेस की जिम्मेदारी संभाली। श्री बिलैया के निधन पर सागर में पत्रकारिता जगत में शोक व्याप्त है। सभी पत्रकार साथियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार श्री बिलगैया के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर निवासी वरिष्ठ पत्रकार श्री दीनदयाल बिलगैया के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बिलगैया जी ने अनेक अखबारों के लिए निरंतर सक्रिय पत्रकारिता की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत पत्रकार श्री बिलगैया की आत्मा की शांति और उनके शोक संतप्त परिजन और मित्र जन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


By - sagar tv news
19-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.