सागर-KYC से परेशान लाडली बहने उतरी सड़कों पर पुलिस को सभालना पड़ा मोर्चा

KYC की व्यवस्था चरमराई
लाडली बहनों ने किया चक्काजाम

सागर-KYC से परेशान लाडली बहने उतरी सड़कों पर पुलिस को सभालना पड़ा मोर्चा

प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए बडी संख्या में महिलाएं केवायसी कराने के लिए बैंको में जा रही है और उनकी लंबी कतार लग रही है, इसके चलते उनको काफी परेशान होना पड रहा है। इस बात से आक्रोषित महिलाओं के सब्र का बांध फूट पडा और इन्होंने सेंट्रल बैंक के बाहर एन एच हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और महिलाओं को समझाइश दी गई। जिसके बाद करीब 45 मिनिट बाद जाम खोला गया। महिलाओं का यह गुस्सा सागर जिले के बंडा में देखने को मिला। बताया जा रहा है कि जब महिलाएं केवायसी कराने के लिए बैंकों में जाती है, तब उनसे कहा जाता है कि सुबह टोकन दिया जाएगा और जिन महिलाओं के पास टोकन है उनकी केवायसी हो जायेगी। टोकन लेने के लिए महिलाएं सुबह चार बजे से ही बैंक पहुंचने लगी लेकिन इसके बाद भी उन्हें टोकन नही मिला। इस बात से नाराज होकर महिलाओं ने जाम लगा दिया। जिससे आवाजाही प्रभावित हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची उन्हें समझाया और महिलाओं को टोकन दिए गए।

 


By - sagar tv news
19-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.