भोजपुरी सिंगर फूट-फूटकर क्यों रोने लगी कहा मुझे इंसाफ चाहिए

 

बिहार के पर्यटन विभाग की ओर से गोपालगंज में आयोजित किए थावे महोत्सव में भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह को मंच पर अपमान का घूंट पीना पडा। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मंच पर सिंगर प्रियंका सिंह को पहले गाने से रोका गया यहां कि उनके हाथ से माइक छीन लिया गया। यह रवैया देखकर वे फूट-फूट कर रोने लगी और दोनों हाथ जोड़कर इंसाफ की मांग करने लगी। जब उनके हाथ से माइक छीना गया तो उन्होंने रोते हुए उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है। मेरे साथ सही नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि थावे महोत्सव गायिका प्रियंका सिंह का कार्यक्रम था। उनके मंच पर आते ही लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। हालांकि, गाने के दौरान ही एंकर रूपम त्रिविक्रम ने गायिका को रोक दिया। प्रियका सिंह जब तक कुछ समझ पाती, तब तक एंकर मंच पर जिलाधिकारी को बुलाने लगी। उन्होंने कहा कि उनके साथ जिला प्रशासन ने बहुत गलत किया। इसका न्याय थावे वाली मां करेंगीं। इस बाद लोगों में जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। मामला बढ़ता देख डीएम डा. नवल किशोर चौधरी ने खुद जाकर प्रियंका सिंह को मनाने की कोशिश भी की। वही इस मामले में डीपीआरओ राधाकांत ने कहा कि गायिका प्रियंका सिंह को उनका कार्यक्रम समाप्त करने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी उन्होंने कार्यक्रम जारी रखा। बाद में एंकर के मना करने पर प्रियंका सिंह नाराज हो गईं।


By - sagar tv news
19-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.