कोरोना से होटल व्यापारी की मौत,कोरोना प्रोटोकाल के तहत किया गया अंतिम संस्कार || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश के जबलपुर में कोरोना संक्रमण से एक वृद्ध ने दम तोड दिया। कोरोना की पाजीटिव रिपोर्ट आने के बाद 73 साल के एक वृद्ध को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि जान जाने की वजह कॉर्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि होटल व्यापारी वृद्ध कुछ दिनों से बीमार थे, दो दिन पहले जब उनकी तबियत ज्यादा खराब हुई तो उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उनका कोरोना टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉ उनका इलाज कर रहे थे इसी दौरान मंगलवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और कॉर्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। जबलपुर की मोक्ष संस्था ने मृतक का अंतिम संस्कार करवाया। संस्था के आशीष ठाकुर ने बताया कि इस साल की जबलपुर में ये पहली मौत है। बताया जा रहा है कि जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछ्ले दो दिनों से 10-10 केस सामने आ रहे हैं। फिलहाल जबलपुर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 41 पहुंच गई है, जिसमें कुछ का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है तो कुछ कोरोना पॉजिटिव मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।


By - SAGAR TV NEWS
18-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.