सागर में गोविंद सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका || SAGAR TV NEWS ||

 

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह द्वारा वीरांगना रानी कमलापति को लेकर दिए गए बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला फूंका गया। साथ ही आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए बयान की निंदा की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि कांग्रेस आदिवासियों को अपमानित करने का काम कर रही है। कांग्रेस के प्रमुख पद पर बैठे बड़े नेताओं की छोटी और ओछी मानसिकता के कारण वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। वही भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस कभी आदिवासियों का विरोध करती है तो कभी क्रांतिकारियों का। जनता कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार महिलाओं के हित में फैसला ले रही है। पहले शराब अहातों को बंद कराया और इसके बाद लाड़ली बहना योजना शुरू की हैं। उससे पूरी कांग्रेस बौखला गई है। विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बयान की जितनी निंदा की जाए वो उतनी कम है। उन्होंने केवल वीरांगना रानी कमलापति का अपमान नही किया, बल्कि प्रदेश की सभी माता- बहनों का अपमान किया है। इस बयानबाजी से कांग्रेस की मानसिकता अब सबके सामने आ गई है। उन्हें सार्वजनिक तौर पर पूरे प्रदेश से माफी मांगना चाहिए। इस दौरान नितिन सोनी, हरि ओम भट्ट, विक्की जाटव, नितिन साहू, दीपक मिश्रा, अर्जुन सूर्यवंशी, अंकित, संकत, राहुल वैद्य सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


By - SAGAR TV NEWS
17-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.