ग्लास फर्नीचर की दुकान पर चार बदमाशों ने अंधाधुंध गोली चलाई,बाजार में फैली दहशत SAGAR TV NEWS

 

भिंड के गोरमी थाना क्षेत्र में एक ग्लास फर्नीचर की दुकान पर चार बदमाशों ने अंधाधुंध गोली चलाई। जिससे क्षेत्र में दहषत फैल गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जल्द ही यह आरोपी पकडे जाएंगे। इस मामले में बताया जा रहा है कि महरौली निवासी आशु बरुआ अपनी ग्लास फर्नीचर की दुकान में बैठा हुआ था, तभी कुछ लोग फर्नीचर खरीदी के लिए दुकान पर आए। खिड़कियों के लगने वाले ग्लास के रेट कम कराने को लेकर बहस करने लगे। तभी व्यापारी आशु ने रेट न कम करने की बात कही। इसी बात से खफा होकर युवक धमकी देते हुए चला गया। करीब 1 घंटे बाद लौट कर आया। युवक अपने साथ चार युवकों को भी लेकर आया। इन बदमाशों की ओर से दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। जिसमें 2 गोली दुकान के कांच को तोड़ते हुए अंदर पहुंची। हालांकि इस घटना में फरियादी को किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची। व्यापारी की दुकान पर गोली चलाने के बाद चारों युवक बाइक पर सवार होकर मौके से भाग निकले। इस घटना से पूरे बाजार में सनसनी फैल गई। व्यापारियों ने अपनी दुकानों की शटरें गिरा दी और बाजार बंद कर दिया। इस घटना की जानकारी लगते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।


By - Ranveer Parmar Sagar TV News from Bhind.
17-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.