सागर- डॉक्टर ने गर्मी से राहत पाने, कार पर लगाया गोबर का लेप, क्या है इसके फायदे देखिए

 

 

होम्योपैथिक पद्धति से इलाज करने वाले डॉक्टर ने गर्मी से राहत पाने के लिए एक देसी नुस्खा निकाला है जो लोगों के लिए काफी आकर्षित कर रहा है उन्होंने अपनी कार पर गाय के गोबर का लेप लगाया है जिससे कार जल्द गर्म नही होती है.
आम तौर तेज गर्मी से निजात पाने के लिए लोग लग्जरी कारों में एसी चलाकर सफर करते हैं तो वही अपने घर में या दफ्तरों में पहुंचकर पंखे कूलर और एसी चलाते हैं लेकिन सागर में होम्योपैथिक पद्धति से इलाज करने वाले एक डॉक्टर ने अपनी कार के साथ अनोखा प्रयोग किया है कार को ठंडा बनाए रखने के लिए उसके ऊपर गोबर का लेप कर दिया है डॉक्टर का दावा है गाय के गोबर का लेप करने से हीटिंग कम होती है अंदर से यह कूल बना रहता है. जरुआ खेड़ा आरोग्यं सेतु स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर सुशील सागर अब जहां से भी अपनी इस कार्य को लेकर निकलते हैं तो लोग इसकी चर्चा करना शुरू कर देते हैं सुशील सागर शहर में तिलक गंज के रहने वाले हैं और अपनी मारुति अल्टो 800 से सफर करते हैं इन दिनों पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया है और लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं गर्मी से राहत पाने के लिए उन्होंने यह तरीका निकाला है. सुशील सागर पिछले 10 सालों से होम्योपैथिक पद्धति से इलाज कर रहे हैं पहले भी खुरई में पदस्थ थे और अभी कुछ महीनों से जरूआखेड़ा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
गाड़ी का लेप करने वाले डॉ सुशील सागर बताते हैं की इसकी वजह से सूर्य की सीधी किरणें कार के चद्दर पर नहीं पड़ती हैं उसके ऊपर गोबर की एक लेप रहती है जो उनको सोख लेती हैं गाड़ी के अंदर का टेंपरेचर भी कूल बना रहता है अगर आप ऐसी चलाते हैं तो बहुत अच्छी कूलिंग होती है. इससे कोई नुकसान भी नहीं होता वाहन के लिए. जानकार बताते हैं कि कार के ऊपर गोबर लगाने से वह बाहरी वातावरण से आ रही उष्मा को अंदर नहीं आने देगा. इससे कार के अंदर ठंडक बनी रहेगी. आज भी ग्रामीण इलाकों में गोबर को घरों के फर्श और दीवारों पर लगाया जाता है, जिससे घर सर्दी में गर्म और गर्मी में ठंडा बना रहता है.


By - SAGAR TV NEWS
16-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.