सागर-गढाकोटा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से की घंटों चर्चा

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कैबिनेट मंत्री और विधायक पंडित गोपाल भार्गव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मीडिया से कहा कि गोपाल भार्गव द्वारा कांग्रेस के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है, झूठे मुकदमे बनाए जा रहे हैं। नायक की मिल्कियत की जमीन पर कब्जा कर लिया गया और मुआवजा भी नहीं दिया गया। गरीबों को बांटे गए पट्टे पर रजिस्ट्री करा ली गई, उनको कोई जमीन नहीं दी गई। यह लोकतंत्र नहीं तानाशाही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने जमीन पर बैठकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ से चर्चा की। लगभग 5 घंटे चली बैठक में दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओ को भरोसा दिलाया है कि वो हमेशा साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर गढ़ाकोटा, रहली, सागर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आये कार्यकर्ता मौजूद थे।


By - SAGAR TV NEWS
14-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.