गर्लफ्रेंड को iphone दिलाने के लिए करते थे चेन स्नेचिंग,ऐसे हुआ चोरों का पर्दाफाश | SAGAR TV NEWS |

 

गर्लफ्रेंड को आईफोन दिलाने के लिए लूट की घटना को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 6 सोने की चेन जब्त की है, जिसकी कीमत 3 लाख 50 हजार बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा हो सकता है। दरअसल, इंदौर की विजय नगर पुलिस ने सुनसान इलाकों में बुजुर्गों के साथ लूट की वारदात करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं। थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर ने बताया कि वैसे तो आरोपी मजदूरी और मिस्त्री का काम करते हैं, लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड को आईफोन दिलाने के लिए लूट की घटनाओं को भी अंजाम देते थे। आरोपियों ने 12 वारदातों को अंजाम देना कबूला है। 6 वारदात विजय नगर थाना क्षेत्र में ही की है। इसके अलावा इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में और वारदातों को अंजाम दिया है।


By - SAGAR TV NEWS
12-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.