सागर-सुरखी पहुंचे दिग्विजय के निशाने पर रहे मंत्री गोविंद सिंह ! || SAGAR TV NEWS ||

 

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह सागर जिले की सुर्खी विधानसभा पहुंचे जहां वह राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर जमकर हमलावर दिखे, तो वही भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा, उन्होंने पुराने भाजपाई को लेकर हमदर्दी जताई, दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तीन दिन के सागर दौरे पर है, दूसरे दिन उन्होंने जैसीनगर में पत्रकारों से चर्चा की जहां वह कांग्रेस पाला बदलने वाले मंत्री गोविंद सिंह के साथ भाजपा पर भी जमकर बरसे, जब भारतीय जनता पार्टी सरकार में आती है तो वह व्यवसाय ज्यादा करती है जनसेवा कम और स्वम सेवा ज्यादा करती है.. और अच्छे खासे जो कांग्रेसी लोग भाजपा मे जाते हैं वह भी बिगड़ जाते हैं.. उन्होंने राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने ना जाने कितने रुपए लेकर भाजपा में चले गए और यहां व्यवसाय कर रहे हैं जन सेवा नहीं और वह कहते भी हैं हमको कांग्रेस से मतलब नहीं हमको भाजपा से मतलब नहीं, यहां कोई काम होगा तो उनकी कंपनी ही करेगी कोई भी ठेका होगा उनकी कंपनी ही करेगी,आगे कहा की मुझे जैसीनगर में जनसंघ के समय के लोग मिले जिन्होंने,चना खाकर साइकिल पर घूमकर जनसंघ का प्रचार किया, वह अब दुखी है कि जिन आदर्शों के लिए उन्होंने आरएसएस और भारतीय जनसंघ का बल्ला पकड़ा था वह अब सारे आदर्श चले गए और अब एक आदर्श बचा है वसूली, बसूली थाने की हो, या तहसील की चाहे पंचायत की हो,चाहे पीडब्ल्यूडी की हो,चाहे गेहूं खरीद की हो वसूली होना चाहिए अधिकारी कर्मचारियों का मूल्यांकन जनसेवा नहीं रहा धनसेवा हो गया जो ज्यादा ज्यादा धन इकट्ठा करके विधायक जी और मंत्री जी को देंगे वही सबसे बेहतरीन अधिकारी कर्मचारी है


By - Brajendra Rackwar Sagar TV News
12-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.