सागर | माँ-बाप सोते रहे 16 माह का बच्चा गायब, हाईवे पर मिला, मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस

 

सागर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रीछई में सनसनीखेज मामला सामने आया है। चल नहीं पाने वाले 16 माह के बच्चे की बॉडी हाईवे पर घर से करीब डेढ किमी दूर मिला है। परिवार वालों ने मामले में बेटे का मर्डर होने की आशंका जताई है। आशंका के चलते पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में 16 माह के बच्चे की मिस्ट्री सुलझाने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार देवेंद्र अहिरवार निवासी रीछई घर में अपनी पत्नी के साथ सो रहा था। बीच में 16 माह का बेटा नंदलाल अहिरवार सोया हुआ था। वह चल नहीं पाता था। देर रात अचानक वह गायब हो गया। सुबह करीब 4 से 5 बजे परिवार वालों की नींद खुली तो बच्चा गायब था। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। आसपास के लोगों से जानकारी निकाली। लेकिन कुछ पता नहीं चला।
तभी सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर बरमान की ओर घर से करीब डेढ किमी दूर बच्चा के क्षत विक्षत हालत  मिला। बच्चे के शरीर पर चोटों के निशान थे। संभावना जताई जा रही है कि चोटें वाहन की टक्कर से आई होगीं। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी ज्योति ठाकुर, एसडीओपी पूजा शर्मा और महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने परिवार वालों से घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। 


By - SAGAR TV NEWS
12-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.