दादा का मैं बेटा हूँ गोविंद सिंह,सुधीर यादव ने कहा हम चार भाई || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

राजनीति में ज्यादा देर तक न तो कोई दोस्त रहता है न ही कोई दुश्मन ये बात बिल्कुल सच है क्योंकि सत्ता की चाशनी ही कुछ ऐसी है। कल तक जो दुश्मन की तरह एक दूसरे के सामने होते थे प्रतिद्वंद्वी थे। लेकिन आज एक साथ नज़र आ रहे हैं। न कोई शिकवा न ही कोई गिला, दरअसल हम बात बात कर रहे हैं मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और भाजपा नेता सुधीर यादव की, मौका था मंत्री जी की होटल में आयोजित कार्यक्रम की जहां यादव वोट बैंक को साधने इसका आयोजन किया गया था। जिसमें सुरखी विधानसभा क्षेत्र से यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इतना ही नहीं दो कैबिनेट एक राज्य और पूर्व मंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद थी। मंत्री गोविंद सिंह ने मंच से कहा कि वो पूर्व सांसद दादा लक्ष्मीनारायण यादव के बेटे हैं। तो सुधीर यादव ने बुलंद आवाज़ में कहा कि गोविंद सिंह तीन नहीं बल्कि चार भाई हैं। यानी सुधीर यादव उनके भाई हैं। वहीं इससे पहले उन्होंने कहा कि सालों तक हम दोनों एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहे मुकदमे हुए विवाद हुए जेल तक जाना पड़ा लेकिन अब साथ-साथ हैं।


By - SAGAR TV NEWS
24-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.