गुमटियों में लगी भीषण आग करीब आठ लाख रुपये के नुकसान की आशंका

 

छतरपुर जिले के लवकुश नगर से भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। नगर के गुढ़ा तिराहे पर आधा दर्जन गुमटियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते उसने आधा दर्जन गुमटियों को अपनी चपेट में ले लिया, स्थानीय लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस और नगर परिषद को दी गई। मौके पर दमकल की 2 गाड़ियां पहुंची और आग को काबू में करने का प्रयास किया। लेकिन इस आग ने सब कुछ जलाकर स्वाहा कर दिया। सबसे अधिक नुकसान शेरू खान की किराना दुकान और पोल्ट्री फार्म की गुमटी में बताया जा रहा है। आगजनी में 7 - 8 लाख रुपये के नुकसान की सम्भावना जताई जा रही है, इस आगजनी से बिजली लाइन के वायर भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके चलते आसपास के एरिया की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। बताया जा रहा है कि इस आग से गुमटी के पास लगा एक महुआ का पेड़ भी जलकर खाक हुआ है, जिसे नगर परिषद के अमले ने सुरक्षा की दृष्टि से गिरा दिया है, घटना की सूचना मिलने पर लवकुश नगर एसडीएम निशा अग्रवाल भी मौके पर पहुंची और मुआयना किया। वही, नगर परिषद और बिजली कंपनी का अमला व्यवस्था को दुरस्त करने में जुटा हैं।


By - sagar tv news
08-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.