मंत्री ने दिया आश्वासन, तो एमपी के इस जिले में हुई 20 दिनों के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की हड़ताल स्थगित

 

 


एमपी के सागर जिले में 20 दिनों से चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल में गुरुवार को नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह पहुंचे। नगरीय प्रशासन मंत्री के आश्वासन के बाद आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हड़ताल स्थगित कर दी है। इस दौरान आंगबाड़ी संघ की प्रदेश संगठन पदाधिकारी और कई जिलों के अध्यक्षों के मौजूदगी के बीच मंत्री ने कहा कि हड़ताल के दौरान अनुपस्थिति कार्यकर्ताओं को वेतन नहीं काटा जाएगा।दरअसल, आंगबाड़ी कार्यकर्ता पिछले 20 दिनों से वेतन बढ़ाने और पेंशन की मांग को लेकर प्रदेश स्तरीय पर हड़ताल कर रही हैं। इस बीच आज नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया। जिसके बाद से हड़ताल स्थगित किया गया।उन्होंने कहा कि आपकी सभी मांगे जायज और न्याय संगत है। मंत्री कार्यकर्ताओं की मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखने की बात कहीं है। आज हड़ताल में प्रदेश के कई जिलों की जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी आंगबाड़ी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सागर पहुंची थी।


By - SAGAR TV NEWS
07-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.