MP में बढ़ा कोरोना संक्रमण का खतरा,24 घंटे में 26 नए मरीज,स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

 

मध्‍य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसार रहा है। गुरुबार को प्रदेश में 26 नए कोरोना मरीज मिले हैं, सबसे ज्‍यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज भोपाल और इंदौर में है इसमें सबसे अधिक 12 पॉजिटिव केस भोपाल से मिले हैं। जिसके बाद शहर में एक्टिव केस की संख्या 90 हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज थ्री ईएमई सेंटर, डीआरएम कार्यालय और एयरपोर्ट रोड इलाके में हैं। स्टेट कोविड हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मध्यप्रदेश में भोपाल के बाद इंदौर में 6, खंडवा में 3, नर्मदापुरम-नरसिंहपुर में 1-1 नए मरीज मिले हैं।प्रदेश की अलग-अलग लैब्स में गुरुवार को कोरोना के 744 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 26 सैम्पल पॉजिटिव निकले। इससे राज्य की कोविड पॉजीटिविटी दर 3.4 हो गई है। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य संचालनालय की कोविड बुलेटिन रिपोर्ट में हुई है। इससे पहले पॉजिटिविटी रेट मंगलवार को 2.4, सोमवार को 1.7 था।इसी के साथ अब प्रदेश भर में कुल एक्टिव केस की संख्या 164 हो गई है। इसमें भोपाल में 90, इंदौर में 42, जबलपुर में 11, ग्वालियर में 4, खंडवा में 3, नर्मदापुरम में 5, नरसिंहपुर में 2, बड़वानी, सागर, राजगढ़ और उज्जैन से 1-1 कोरोना के एक्टिव केस शामिल हैं। इससे पहले 3 अप्रैल को एक्टिव केस 101 और 4 व 5 अप्रैल को एक्टिव केस की संख्या 126 थी।


By - SAGAR TV NEWS
07-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.