एमपी में पकड़ी गई थाईलैंड की युवती देखिए क्या थी गड़बड़ी

भोपाल में पकड़ी गई
थाईलैंड की युवती

एमपी में पकड़ी गई थाईलैंड की युवती देखिए क्या थी गड़बड़ी

 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में थाईलैंड युवती की गिरफ्तारी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया गया कि युवती भारत में फर्जी तरीके से रहती थी। इसके पहले वह देह व्यापार में गिरफ्तार हो चुकी हैं। 2018 में पुलिस की कार्रवाई में पासपोर्ट जब्त हुआ था। वीजा खत्म होने के बाद फर्जी आधार कार्ड बनाए थी। जेल से छूटने के बाद उसने देश के 3 राज्यों का आधार कार्ड बनाया था। फिलहाल पुलिस युवती के अन्य मददगारों की तलाश में जुटी हुई है। दरअसल, राजाभोज विमानतल से एक थाईलैंड की युवती को गिरफ्तार किया गया था। जो भोपाल से हैदराबाद जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी, जहां सीआईएसएफ ने चेकिंग के दौरान युवती को पकड़ा और आईडी मांगी तो उसने तीन आधार कार्ड दिखाए। जो अलग-अलग राज्य हरियाणा, दिल्ली और मेघालय के थे। इसके बाद ने युवती को गांधीनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। गांधी नगर पुलिस ने युवती के खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। जेल से छूटने के बाद पुलिस युवती को थाईलैंड दूतावास को सौंपेगी।

 


By - sagar tv news
04-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.