पक्षी का इंसान प्रेम:3 साल पहले जंगल में मिला मोर का बच्चा, अब हर रोज अपने दोस्त मिलने आता है

पक्षी का इंसान प्रेम:3 साल पहले जंगल में मिला मोर का बच्चा, अब हर रोज अपने दोस्त मिलने आता है

दौलतराम-मोर की गजब दोस्ती
तीन साल से रोज आता है घर

हाल ही में देश में अमेठी के आरिफ और सारस की दोस्ती चर्चा का विषय बनी हुई है। इन दोनों की दोस्ती एक छोटी सी घटना से शुरू हुई थी और आज एक पक्षी और इंसान की दोस्ती की चर्चा सब जगह हो रही है, जो लोगों के लिए एक मिसाल बनी हुई है।ऐसी ही एक दोस्ती की मिसाल शिवपुरी जिले पोहरी अनुविभाग के मालबरबे गांव की है, जहां एक ग्रामीण को एक मोर ने अपना दोस्त मान लिया। मोर अपने दोस्त के साथ काफी समय भी बिताती है। खास बात यह कि अपने झुंड के साथ भी रहती है रात वह अपने झूंठ के साथ बिताती है और सुबह होते ही अपने दोस्त के पास आ जाती है मालबरबे के रहने वाले दौतल राम धाकड़ बताते है कि मोर का बच्चा उन्हें तीन साल पहले जंगल में अकेला मिला था आसपास कोई अन्य मोर भी नहीं थे। जानवर मोर के बच्चे पर हमला ना कर दें इसी लिए वह उसे अपने साथ गांव अपने घर ले आये थे। मोर के बच्चे का नाम रूबी रखा था। रूबी नाम से वह खुद को भी समझने लगी थी। कुछ ही माह में मोर का बच्चा बढ़ा हो गया था इसके बाद वह अन्य मोर के झुण्ड में शामिल हो गया था लेकिन मोर बड़े होने के बाद भी मुझे नहीं भूली। अब मोर तीन साल की हो चुकी है। इसके बावजूद मोर मुझसे मिलने हर रोग गांव आती है कुछ समय बिताने बाद वह अपने झुण्ड में शामिल होने चली जाती रात मोर अपने झुण्ड के साथ पेड़ पर गुजारती है और सुबह उठकर मेरे पास आ जाती है मोर ने बचपन से घर का खाना खाया है। आज भी हर रोज घर आती है और कुछ समय बिताती है। मोर घर के बच्चों पर हमला नहीं करती है। घर के बच्चे उसके साथ खेलते रहते है। ऐसा पिछले तीन सालों से चला आ रहा है।


By - sagar tv news
03-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.