सरपंच ने हवा में उड़ाए 2 लाख रुपए, वीडियो वायरल, जानें क्या है मामला..

 

 

भ्रस्टाचार के खिलाफ एक सरपंच ने नोटों की माला पहनकर पंचायत समिति के सामने प्रदर्शन किया और भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने करीब 2 लाख रूपए हवा में उड़ा दिए। यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो और पैसे लाकर उड़ा देंगे। इस दौरान कुछ बच्चे जमीन पर पड़े नोटों को उठाकर भाग गए तो कुछ नोट वहीं पर पड़े रहे। मामला महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले के गेवराई पायगा गांव का है। दरअसल, सरपंच मंगेश साबले पंचायत समिति के एक अधिकारी के पास कुआं बनवाने के प्रस्ताव को मंजूर करवाने के लिए थे, तब अधिकारी ने उनसे टोटल बजट में से 12 प्रतिशत रिश्वत की मांग की, जिससे सरपंच नाराज हो गए। और वे अपना विरोध जताने के लिए नोटों की माला पहनकर पंचायत समिति के सामने प्रदर्शन करने पहुंच गए और भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति ने कुएं, मवेशी के शेड और नहर जैसे प्रोजेक्ट्स को मंजूर करने के लिए एक फिक्स परसेंट में रिश्वत तय कर दी है। इससे चुने हुए जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा हो रही है।


By - SAGAR TV NEWS
03-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.