सागर के लोगो में दिखी वंदे भारत की दीवानगी,स्टेशन पर पहुँचते ही खींचने लगे धड़ाधड़ फोटो !SAGAR TV NEWS

 

मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन सागर के बीना पहुंची तो यहां ट्रेन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, बंदे भारत के बीना स्टेशन पहुंचते ही लोग फोटो खींचने लगे, ट्रेन के प्रति लोगों में काफी दीवानगी देखने को मिली, यहां तक की ट्रेन लेट होने के बावजूद उसके आने का इंतजार करते रहे और खड़े रहे यहां पर बड़ी संख्या में लोग प्लेटफार्म पर पहुंचे थे, बीना रेलवे स्टेशन प्रबंधन के द्वारा पहले से ही तमाम तैयारियां की गई थी, बीना के ही ट्रेन मैनेजर पीयूष सिंह इस ट्रेन की कमान संभाले हुए थे जब बंदे भारत लेकर बीना पहुंचे तो वहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया, उनके साथ में पायलट सुभाष पांडे और कुमार गौरव श्रीवास्तव का भी स्टाफ के द्वारा स्वागत हुआ, ट्रेन में चेकिंग के लिए झांसी मंडल का स्टाफ तैनात किया गया था, भोपाल में पीएम मोदी के द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद ही ट्रेन रवाना हुई थी जो बीना होते हुए ललितपुर झाँसी के लिए आगे बढ़ गई, ट्रेन शाम 6:12 मिनिट पर बीना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची थी 25 मिनट रुकने के बाद 6:37 पर रवाना हो गई ट्रेन के स्वागत के लिए पहले से ही जनप्रतिनिधि पहुंचे हुए थे स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन के स्वागत के लिए बीना के बजरंग अखाड़ा के युवाओं ने स्टेशन पर अपनी प्रस्तुति दी तो वहीं आईटी किड्स स्कूल के बच्चे और शिक्षक स्टेशन पर इस ट्रेन को देखने के लिए पहुंचे थे इसमें प्रबुद्ध नागरिक रेलवे कर्मचारी सहित 118 लोगों ने उनका स्वागत किया है


By - Yogendra Singh Gaur Sagar TV News from Bina.
01-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.