ग्राहक बनकर दुकान में घुसे बदमाश,फिर पिस्टल से तीन फायर कर व्यापारी की ली जान

 

दो बदमाशों ने ग्राहक बनकर एक दुकान में घुसकर कपडा व्यापारी को गोली मार दी जिसे गंभीर हालत में‎ ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन‎ रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मामला mp के मुरैना से सामने आया हे जानकरी के मुताबिक घटना शुक्रवार रात 8 बजे की है जहा बानमोर में कैलाशी गोयल की महावीर क्लोथ स्टोर के नाम से शॉप है। शुक्रवार रात दो बदमाश दुकान में घुसे और ग्राहक बनकर तौलिया की कीमत पूछने लगे। गोयल तौलिया‎ लेकर आगे बढ़े, तभी बदमाशों ने पिस्टल और कट्टा निकालकर तीन‎ फायर कर दिए। गोली लगने के बाद व्यापारी बदमाशों को पकड़ने के लिए भागे भी, लेकिन कुछ आगे जाकर‎ गिर पड़े। दुकान का कर्मचारी भी बदमाशों के पीछे भागा, लेकिन वो भी पकड़ नहीं सका।यह पूरी वारदात दुकान में लगे‎ CCTV में कैद हो गई है सुचना पर पहुंची पुलिस ने कपड़ा‎ व्यापारी को इलाज के लिए ग्वालियर के‎ अपोलो हॉस्पिटल भेजा जहां डॉक्टर ने‎ उन्हें डेड घोषित कर दिया। TI वीरेश कुशवाह ने बताया कि कपड़ा‎ व्यवसायी कैलाशी गोयल का ग्वालियर में‎ प्रॉपर्टी का कारोबार भी है। ग्वालियर की किसी‎ प्रॉपर्टी को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद‎ चल रहा था। इसी विवाद के चलते भाड़े पर‎ भेजे गए युवकों ने गोली मार दी।CCTV में नजर आ रहा है कि दोनों बदमाश ग्राहक की तरह दुकान में घुसे। एक आरोपी‎ जींस के साथ सफेद रंग की टीशर्ट‎ पहने हुए है। दूसरा नीले रंग की‎ शर्ट। आरोपी 21 से 22 साल की‎ उम्र के बताए जा रहे हैं। जिस के आधार पर जाँच शुरू की गए हे वही घटना के बाद नाराज कपड़ा ब्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया और उनका कहना हे आरोपियों की सजा मिलनी चाहिए वही मोके पर विधायक भी पहुंच गए थे जिन्होंने 24 घंटे में आरोपयो को पकड़ने की पुलिस को चेतवानी दी हे


By - SAGAR TV NEWS
01-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.