सागर में बेमौसम बारिश का दौर जारी,गरज-चमक के साथ बारिश गिरे ओले

सागर में फिर बिगड़ा मौसम
बारिश के साथ ओलावृष्टि

सागर में बेमौसम बारिश का दौर जारी,गरज-चमक के साथ बारिश गिरे ओले


सागर में शुक्रवार को फिर मौसम का मिजाज बदला है। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच धूप-छांव का सिलसिला जारी है। वेदर डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने से सागर जिले में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट बदली और सागर शहर में बूंदाबांदी हुई। बारिश होने से किसान की चिंता बढ़ गई है। अभी भी किसानों की फसलें खेतों में रखी हुई हैं।शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बाद देवरी ब्लाक के गौरझामर, खामखेड़ा, चोपड़ा समेत आसपास के गांवों में बारिश हुई। वहीं सुरखी के उमरारी में हल्की ओलावृष्टि हुई है। सागर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम पारा 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली के गिरने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 30 मार्च से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया। इसका असर पूरे प्रदेश पर है। 31 मार्च को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। गरज-चमक की स्थिति भी बनेगी। सागर जिले में बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और गर्मी का असर तेज होगा।

 


By - sagar tv news
31-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.