महाअष्टमी पर सागर के नए एसपी ने संभाला पदभार, डीआईजी नायक को इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी

सागर के नए एसपी अभिषेक तिवारी ने
महाअष्टमी पर संभाला पदभार

महाअष्टमी पर सागर के नए एसपी ने संभाला पदभार, डीआईजी नायक को इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी

सागर के नए एसपी अभिषेक तिवारी ने जिले की जिम्मेदारी संभाल ली है. महा अष्टमी कि सुबह 11:00 बजे बे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां पर डीआईजी तरुण नायक से चार्ज लिया अभिषेक तिवारी 2013 बैच के आईपीएस है और अभी रतलाम में एसपी थे अब सागर पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे. बता दें कि डीआईजी तरुण नायक का प्रमोशन होने के बाद उन्हें भोपाल भेजा गया है उन्हें इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है एसपी तरुण नायक 16 महीनों से सागर की जिम्मेदारी संभाले हुए थे वे अपनी कार्यशैली के लिए चर्चाओं में रहे विभाग के कर्मचारियों के द्वारा की गई गलतियों पर उन्होंने सख्त कार्यवाही की तो वही आमजन के बीच सरल सहज तरीके से उपलब्ध रहे लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण भी करवाया सागर में एसपी की जिम्मेदारी संभालने के बाद तरुण नायक के लिए पहले एसएसपी और फिर डीआईजी बने. एक प्रकार से सागर उनके लिए लकी साबित हुआ वही अब नए एसपी आईपीएस अभिषेक तिवारी के सामने बड़ी जिम्मेदारी रहेगी, एक तो जिले में 8 विधानसभा हैं जिनमें 6 सत्ता पक्ष के विधायक हैं इनमें तीन सरकार में मंत्री हैं दो केंद्रीय मंत्रियों का भी सागर में प्रभाव है चलावा इसी साल विधानसभा के चुनाव भी होने हैं जनता सत्ता और विभाग के बीच सामंजस्य बनाए रखना भी किसी चुनौती से कम नहीं होगी।


By - sagar tv news
29-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.