सागर में संकटा माता का मंदिर, मनोकामना पूरी कर दूर करती है भक्तों के संकट !

 

अगर आप किसी बात को लेकर परेशान हैं और उसका निदान आपको नहीं मिल रहा तो आप एक बार संकटा माता की शरण में आ जाइए. संकटा माता आपके संकट, दुखों का हरण तो करेंगी ही मनोकामना भी पूरा करेंगी. मां संकटा के भक्तों की ऐसी ही मान्यता है और इसी वजह से सागर के इस प्रसिद्ध मंदिर भारी भीड़ उमड़ती है. यहां 50 सालों से माता श्रद्धालुओं की मनोकामना को पूर्ण कर रही हैं.
मनोकामना पूरी होने के बाद यहां पर सुहागलें करवाने की परंपरा है. सागर के तिरुपति पुरम में स्थापित मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं. मंदिर की पुजारी गीता तिवारी ने बताया कि मंदिर में आकर श्रद्धा भाव से जो भी भक्त माता से मनोकामना करता है, मैया उसकी हर मुराद को पूरी करती हैं. बताया, गुरुजी के द्वारा पोथी दी गई थी, जिसके बाद इसकी स्थापना हुई. गीता तिवारी ने बताया कि पिछले दिनों यहां पर स्मार्ट सिटी के द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया गया जिसकी वजह से मंदिर मे पर व्यवस्थाएं भी हो गई हैं.
वहीं मंदिर आने वाली श्रद्धालु बताते हैं कि वे लंबे समय से माता के दर पर आ रहे हैं. मुराद पूरी होने के बाद मीठा, चना, दही, पुआ, गुड जिसकी जो श्रद्धा है उसके हिसाब से सुहागले करवाते हैं.


By - sagar tv news
29-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.