सागर एसपी की ये मुहिम लाई रंग आईएसओ अवार्ड से नवाजे जायेगे ये सभी

 

सागर जिले के खुरई में अनुविभाग अधिकारी कार्यालय, पुलिस थाना खुरई, खुरई ग्रामीण, मालथौन और बांदरी थाना आईएसओ के मानको में खरे पाये गये। जिसके चलते इन सभी को आईएसओ अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह अवार्ड दिलवाने के लिए एसपी तरूण नायक ने विषेस मुहिम चलवाई थी और काफी मेहनत की थी, जो रंग लाई।
जानकारी मुताबिक पुलिस कार्यालय और थाने को आईएसओ अवार्ड मिल सके, इसके लिए पुलिस अधीक्षक तरूण नायक ने कई महीनों पहले मुहिम षुरू करवाई थी। जिसका जिम्मा पुलिस कार्यालयों के प्रमुख सलाहकार आईएसओ योगेन्द्र द्धिवेदी को सौंपा गया था। इनके मार्गदर्षन में थाना परिसर की सफाई, रिकार्ड, पेय जल व्यवस्था, बैठक व्यवस्था आदि को बेहतर बनाया गया। ये सभी थाने और कार्यालय आईएसओ के मानको में खरे उतरे है। बीते दिन जब दिल्ली की टीम ने इनका निरीक्षण किया तो ये सभी थाने आईएसओ मानको के अनुरूप पाये गए। इस बात के चलते पुलिस अधीक्षक ने अनुविभागीय अधिकारी सुमित केरकेटटा, थाना प्रभारी सतीष सिंह, थाना प्रभारी ग्रामीण खुरई नितिन पाल, थाना प्रभारी बांदरी रविन्द्र चौहान सहित स्टाफ को प्रषस्ति पत्र से पुरूस्कृत किया। अब आने वाले समय में इन्हें आईएसओ प्रमाण पत्र नगरीय एवं प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह प्रदान करेंगे।


By - sagar tv news
29-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.