सागर-कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे जयवर्धन सिंह बोले-जिले में तीन भाजपा चल रही...
खुरई पहुंचे जयवर्धन सिंह बोले सागर में तीन भाजपा चल रही
सागर-कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे जयवर्धन सिंह बोले-जिले में तीन भाजपा चल रही...
पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह सागर जिले के खुरई पहुंचे। जहां ने भाजपा की शिवराज सरकार के मंत्रियो पर निशाना साधते हुए बोले की सागर जिले में तीन भाजपा चलती हैं। एक नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह की जो शिवराज सिंह चौहान की भाजपा से आते हैं। दूसरे सुरखी के मंत्री गोविंद सिंह जो आते हैं, महाराज भाजपा से और तीसरे हैं गढ़ाकोटा के गोपाल भार्गव नाराज भाजपा से आते हैं। बता दे की जयवर्धन सिंह कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए खुरई पहुंचे थे, इसके बाद खुरई के नेहरू स्टेडियम में आमसभा को संबोधित किया, इसके पहले डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने भी पहुंचे थे। साथ यहां पर की गई पुलिस व्यवस्था को लेकर भी बोले खुरई में आते ही ऐसा देखा कि हर जगह पुलिस ही पुलिस और ड्रोन तो ऐसे चल रहे थे कोई खुरई में राष्ट्रपति आ गया हो। जहां-जहां से निकल रहे हैं तो वहां वहां कई बैरिकेड्स लगाए गए थे। उन्होंने कांग्रेस सरकार गिराने की बात कहकर कर्जमाफी न कर पाने की बात कही। पूर्व मंत्री ने देवरी मे बिजली बिल वसूली की घटना का भी भाषण ने जिक्र कर लाडली बहना योजना पर सवाल खडे़ किए।