सागर-साली को ससुराल छोड़ने गया जीजा अब कभी घर नहीं लौटेगा || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के कैंट थाना क्षेत्र में मसवासी बहेरिया के पास भारी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार जीजा की जान चली गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, बताया जा रहा है कि सुभाष नगर स्थित रामू अहिरवार अपनी साली और सास को छोड़ने के लिए ससुराल मसवासी बहेरिया गया था। उन्हें घर छोड़ने के बाद देर रात बाइक से वापस सागर लौट रहा था। तभी मसवासी बहेरिया से कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में रामू बाइक समेत उछलकर सड़क पर जा गिरा। घटना में गंभीर घायल हुआ। दुर्घटना देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद रामू को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पीएम कराने के बाद मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।


By - SAGAR TV NEWS
28-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.