बच्चों के साथ सराफा व्यापारी को नकली जेवर बेचते पकड़ी गयी दो महिलाएं || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एमपी के बैतूल में नकली जेवर बेचने वाले एक ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जहां दो महिलाओं को नकली जेवर बेचते हुए सराफा व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है। जहाँ पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए नगदी और नकली जेवर जप्त कर मामले की जांच शुरू की है। दरअसल बैतूल के सराफा बाजार में उत्तर प्रदेश की रहने वाली दो महिलाएं अपने मासूम बच्चों के साथ घूमकर चांदी के पायल बेचने की कोशिश कर रही थी। एक ज्वेलर्स को उन्होंने ढाई सौ ग्राम चांदी की पायल बेच दी। लेकिन इन महिलाओं के जाने के बाद जब दुकानदार को संदेह हुआ तो उसने पायलों की जांच की तो यह पायल नकली पाई गई। इसके बाद महिलाओं की तलाश शुरू की गयी। जहाँ एक महिला पकड़ी गयी वहीं दूसरी महिला जो भगा रही थी उसे बस स्टैंड के पास से पकड़ा। पुलिस का कहना है कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली इन महिलाओं के पास से छब्बीस हजार की नगद राशि और ज्यादा मात्रा में चांदी के नकली आभूषण बरामद किए गए हैं। इस गोरखधंधे में एक महिला का पति भी शामिल था। उसकी तलाश की गई लेकिन वो भाग गया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


By - Mahesh Chandel
21-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.