महिला पार्षद के साथ पति और ससुराल के लोगों ने की मारपीट,पुलिस ने केस किया दर्ज || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के सीहोर नगर परिषद में महिला पार्षद के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया गया है कि पार्षद के साथ उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की है। मारपीट की शिकायत दर्ज कराने के लिए पार्षद महिला पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां से उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। और पुलिस ने पति और ससुराल वालो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक तरफ सरकार और प्रशासन महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कदम उठा रहा है वही घरेलू हिंसा रोकने के भी अनेक उपाय किए जा रहे हैं लेकिन सीहोर का यह मामला साफ जाहिर कर रहा है कि सरकार के प्रयास अभी जमीनी हकीकत में नहीं बदले है।जानकारी के मुताबिक सीहोर नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 से निर्दलीय पार्षद सपना मालवीय के साथ उनके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की है।पीड़ित महिला पार्षद ने कहा कि मेरे पति और ससुराल वालो पर सख्त कार्रवाई हो। वे लोग आए दिन मेरे साथ मारपीट करते हैं।पार्षद के भाई शिवा मालवीय ने बताया कि जब वह अपनी बहन को साथ लेकर महिला थाने जा रहा था, तब मेरे साथ भी मारपीट की गई है हलाकि इस बात का खुलाश अभी नहीं हो पाया ह की पति और ससुराल वालो ने ऐसा क्यों किया हे महिला पार्षद के चेहरे पर चोट केर कई निशान हैं। बहरहाल, पार्षद महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।और पुलिस ने पति के खिलाफ धारा 294,323,506 के तेहित मामला कायम कर जांच षुरू कर दी है।


By - SAGAR TV NEWS
23-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.