नाबालिग के साथ दुष्कर्म से भड़की कांग्रेस, शिवराज सरकार का फूंका पुतला

 

एमपी के जबलपुर में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए रसल चौक पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्षन मध्यप्रदेश कांग्रेस महासचिव सौरव शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात था, कांग्रेसियों ने पुतला फूंका और चेतावनी दी है कि अगर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा इस प्रदर्षन के दौरान विधायक संजय यादव ने राज्य सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बरगी विधानसभा में लगातार आदिवासी बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस है कि आरोपियों पर कार्यवाही ना करते हुए उल्टा पीड़ितों को ही समझाने का काम करती है। वही जिला पंचायत सदस्य मुन्नीबाई ने शहपुरा पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि गौरतलब है कि बीते दिन शहपुरा थाना के नटवारा गांव में अज्ञात आरोपी 3 साल की बच्ची को उसके घर से उठा ले गया और फिर रेप किया था। बच्ची बुधवार की सुबह दूसरे के खेत में घायल अवस्था में मिली थी। जो बहुत डरी हुई थी और लगातार रो भी रहीं थी। बच्ची की मां ने जब पूछा तो वह रोते हुए बोली कि कोई अंकल रात को उसे अपने साथ ले गए थे, इतना बोलकर वह फिर रोने लगी। डरे सहमे परिवार वाले जब बच्ची को लेकर शहपुरा थाने पहुंचे, पर थाने तो महिला अधिकारी ना होने के कारण पाटन थाने से विवेचना अधिकारी को बुलाना पड़ा, इस दौरान करीब 3 घंटे बच्ची अपने माता-पिता के साथ थाने में बैठी रहीं। महिला अधिकारी आने के बाद ही बच्ची को इलाज के लिए शहपुरा अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि पुलिस को मौके से शराब की बोतल, चप्पल और गमछा मिलें है। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि संभवतः आरोपी का ही यह सामान हो।


By - sagar tv news
23-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.