बारिश और ओलावृष्टि ने निकाले किसानों के आंसू सैकड़ों बिघा में हुई फसल बर्बाद

 

शिवपुरी जिले मैं 2 दिनों से मौसम बदला हुआ है कभी आसमान साफ हो जाता है तो कभी आसमान पर बादल मंडराने लगते हैं आलम यह है कि 2 दिनों से अंचल भर में बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के आंसू निकाल दिए हैं सैकड़ों बीघा खेतों में खड़ी फसल बिछ गई है, तो कई जगह पूरी तरह से बर्बाद हो गई है, कई जगह गेहूं कटा पड़ा था तो कई जगह सरसों लेकिन बे मौसम बारिश है किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और उनकी फसलें भीग गई जिससे अब किसानों को चिंता सताने लगी है। शिवपुरी जिले के करैरा और दिनारा इलाके में ओलावृष्टि में किसानों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है करीब 10 गांव में ओलावृष्टि के चलते किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है किसानों का कहना है कि जैसे तैसे कर्ज लेकर फसल बोई और जब फसल कटने को तैयार हुई तो बारिश और ओलावृष्टि ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया ऐसे में किसान अपनी बर्बादी का नजारा देख आंखों से आंसू निकल रहा है।
ओलावृष्टि से किसान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है ऐसे में ओलावृष्टि को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ओलावृष्टि को लेकर प्रशासन को सर्वे कराना चाहिए साथी मध्य प्रदेश सरकार को किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए जिससे उनकी फसलों के नुकसान की भरपाई हो सके, यदि ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी।


By - sagar tv news
20-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.