सागर-झमाझम बारिश का दौर जारी, गेहूं, चना और मसूर फसलों को नुकसान

 

सागर में इस समय मौसम का कहर जारी है। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश का दौर जारी है। रूक-रूककर जिले में अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। रविवार की शाम शहर में वही इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में झमाझम बारिश हुई। जिससे खेत में खड़ी और कटी रखी फसलें भींग गई। लगातार हो रही बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। वहीं वातावरण में ठंडक घुली है। रविवार को सागर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम पारा 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में सागर में 4.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
सागर जिले में ओलावृष्टि ने कहर ढाया है। जिससे कई गांवों में गेहूं, चना, मसूर समेत अन्य फसलें ओलावृष्टि से बर्बाद हुई है। प्रशासन ने बारिश से नष्ट हुई फसलों के सर्वे के लिए दल गठित किए हैं। सर्वे दल खेतों में पहुंचकर फसलों के नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। दक्षिण-पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लेकर आ रही है। इन दोनों के मिश्रण से प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का असर है। 20 मार्च तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी


By - sagar tv news
19-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.