कमल नाथ का बड़ा एलान, बोले-महिला को 1500 रुपए गैस 500 रुपए में देंगे

 

नरसिंहपुर में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने घोषणा की है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को 1500 रुपए महीने दिया जाएगा। साथ ही गैस सिलिंडर 500 रुपए में मिलेगा। कमल नाथ रविवार को जनपद मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
करीब 15 मिनट के संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मुख्यमंत्री और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंवेस्टर्स मीट की नौटंकी करते हैं। कोई भी उद्योग तब लगता है जब उद्योग लगाने वालों को विश्वास होता है। कमल नाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री को छिंदवाड़ा से बड़ा लगाव है वह वहां बार-बार आते हैं। जबकि वहां सभी विधायक, महापौर, जिला पंचायत कांग्रेस के हैं। इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक सभा में कहा कि वे कमल नाथ की राजनीति का अंत करना चाहते हैं। मैं इन बातों में नहीं पड़ना चाहता लेकिन कहना चाहता हूं कि शिवराज जी मैं मंहगाई, बेरोजगारी का अंत करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि शिवराज जी हम मिलकर आपकी राजनीति का अंत करेंगे। यह प्रदेश की जनता बहुत समझदार है। आज हर मतदाता के सामने चुनौती है कि हम अपना प्रदेश कैसे सुरक्षित रखें। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में की गई कर्ज माफी, गोशाला निर्माण, कन्याओं के विवाह के लिए राशि में वृद्धि, पेंशन वृद्धि जैसे कार्य बताए। उन्होंने कहा कि जब हम मुख्यमंत्री थे, मैंने तय किया कि मैं सौदे की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। मैं मप्र की पहचान सौदे की राजनीति से नहीं बनाना चाहता हूं। उन्होंने शिवराज सरकार से एक बार फिर 18 वर्ष का हिसाब मांगा।


By - sagar tv news
19-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.