दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कहा भाजपा नेता और मंत्रियों को इस्तीफा दें देना चाहिए

 

शिवपुरी में एक दिवसीय प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निषाना साधा। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गौतम अडानी, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर बात करने की बजाय हिंदू राष्ट्र की बात कर रही है जबकि बेरोजगारों के साथ छलावा किया जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और भाजपा देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सब मुद्दों से अपना ध्यान भटका रही है उन्होंने भाजपा नेताओं पर टिपण्णी करते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को सार्थक नहीं किया जा सकता है ऐसे में यदि भाजपा नेता और मंत्री यह सब इस्तीफा दें क्योंकि उन्होंने भी भारत के संविधान की शपथ ली है यदि भारत के संविधान में विश्वास नहीं तो इन्हें इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर कहा कि कथा में जाने वाले लोगों को भी पूछना चाहिए कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां भारतीय संविधान लागू है ऐसे में भारत को हिंदू राष्ट्र कैसे घोषित किया जा सकता है यदि भाजपा नेता और मंत्री भी हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करते हैं तो उन्होंने भी भारत के संविधान की शपथ ली है ऐसे में उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। राहुल गांधी द्वारा विदेश में वक्तव्य देने को लेकर मच रहे बवाल को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेता 5 दिन से संसद नहीं चलने दे रहे हैं वह गौतम अडानी और हिडन बर्ग की रिपोर्ट को दबाना चाहते हैं इसलिए वह राहुल गांधी को टारगेट कर निशाना बना रहे हैं ऐसे में भाजपा राहुल गांधी का नाम लेकर मुद्दों को हवा देने में लगी हुई है जबकि उनके द्वारा देश का कोई अपमान नहीं किया गया है।


By - sagar tv news
18-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.