गर्भवती महिला आरक्षक की थाने में गोद भराई की रस्म पूरी , टीआई से लेकर आरक्षक हुए शामिल

 

 

सागर शहर  के मोती नगर थाना में महिला डेस्क के अंदर शुक्रवार को नजारा उत्सव भरा दिख रहा था।  महिला आरक्षक अर्पणा कटारे की पिछले साल 21 अप्रैल को  भोपाल निवासी प्रखर शर्मा से हुई थी अर्पणा कटारे  गर्भवती थी और आखरी महीना चल रहा था। इस दौरान उनको तीज त्योहारों के चलते और कारणवश  छुट्टी नही मिल पाई। उनकी गोद भराई की रस्म के लिए ससुराल और अपने मायके टीकमगढ़ के बड़ागांव नही जा सकी। महिला आरक्षक अपर्णा अपने भाई अनिरुद्ध कटारे के साथ सागर में रह रही थी। उनकी गोद भराई की रस्म की थाने में   चर्चा चल रही थी। इसमें एक महिला सब इंस्पेक्टर  आसिमा गौतम से बात हुई। सभी ने तय किया कि इस खुशी के मौके पर सभी थाने वाले शामिल हो । फिर इसकी तैयारिया शुरू हुई। महिला हेल्प डेस्क के कमरे को सजाया गया। सभी ने उत्साह के साथ गोद भराई की रस्म में लगने वाली सामग्री मंगाई। इसके लिए एक पंडित अशोक महाराज को बुलाया। पूरे वैदिक रीति रिवाज से रस्म हुई। सभी ने इसमें भागेदारी की। उनका भाई भी इस मौके पर शामिल हुआ।

थाना प्रभारी मानस दिवेदी बताते है की महिला स्टाफ ने एक परिवार की भांति अपनी भूमिका अदा की। 

उधर आरक्षक अपर्णा कटारे इस आयोजन से खुश नजर आई।


By - SAGAR TV NEWS
18-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.