सागर-बारिश,ओले के साथ गिरी बिजली,फसल काट रहे मजदूर की मौ-त || SAGAR TV NEWS ||

 

मौसम बदला, बादल छाए, तेज हवाएं चली, बारिश हुई, ओले गिरे किसानों की चिंताएं बढ़ी लेकिन इस बीच बिजली गिरने से एक मजदूर की जान जाने की खबर सामने आई है, मामला सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां हड़ा गांव के सरवन पटेल और रामप्रसाद मसूर फसल की कटाई करने के लिए गए थे, खेत में फसल की कटाई करते समय मजदुर दोपहर में आकाशीय बिजली गिरने से उसकी की जद में आ गए, जिसकी वजह से दोनों झुलस गए साथ में काम करने वाले मजदूर उन्हें जैसीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, और इसके बाद उनके परिजनों को भी सूचना दी गई, जहां पर 40 वर्षीय सरवन पटेल की सांसें थम गई ,वहीं गंभीर रूप से घायल रामप्रसाद को 108 एंबुलेंस की मदद से सागर रेफर किया गया है, हादसे के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है बताया जा रहा है कि मजदूरों की परिवार में भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, सरवन अपने घर का खर्चा चलाता था और उसकी ही दुखद जान चली गई,


By - Brajendra Rackwar Sagar TV News from Jaisinagar.
17-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.