सागर-मौसम बदलने से किसानों की बड़ी चिंताएँ,3 दिन रहेंगे मुश्किल भरे || STVN INDIA || SAGAR TV 24X7 ||

 

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के कारण सागर के मौसम ने करवट बदल ली है। गुरूवार को आसमान में बादल छाए है। मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। मौसम साफ होते हुए गर्मी फिर अपने तेवर दिखाएगी। मौसम बदलने के संबंध में बताया गया कि उत्तर भारत में एक विक्षोभ सक्रिय है, जो काफी मजबूत है। इसी के प्रभाव से एक प्रेरित चक्रवात साउथ-ईस्ट राजस्थान में 14 मार्च से बना हुआ है। इससे प्रदेश में बादल छा गए। अब 16 मार्च से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। दक्षिण-पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लेकर आ रही हैं। इन दोनों के मिश्रण से प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का असर रहेगा। 16 और 17 मार्च को सागर संभाग समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश हो सकती है। ओलावृष्टि के भी आसार हैं।


By - SAGAR TV NEWS
16-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.