चलती बाइक से बदमाशों ने चलाई गोली इलाके में फैली दहशत || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के ग्वालियर जिले में दिनदहाड़े गोली चलाने की घटना सामने आई है। जहां बदमाशों ने चलती बाइक पर फायरिंग की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के घास मंडी का है। जिले में इन दिनों बदमाश पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। उपनगर ग्वालियर में भी बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलाई। बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े एक घर पर फायरिंग की। घास मंडी में चलती बाइक से निकले बदमाशों ने एक घर पर फायरिंग की। पीछे बैठे बदमाश ने कट्टे से एक घर को निशाना बनाकर फायर किया और भाग निकले।
हालांकि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन सरेराह बाजार में फायरिंग की इस घटना से लोग दहशत में आ गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि इस तरीके के जो भी ट्रेंड है, इन पर पहले भी पुलिस ने कार्रवाई की है और आगे भी करती रहेगी।


By - SAGAR TV NEWS
15-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.