शराबी पति से परेशान पत्नी ने बच्चो के साथ की आत्महत्या !

 

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में शराबी पति से परेशान एक महिला ने अपने 19 साल के बेटे और 16 साल की बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूद जान दे दी। घटना स्थल से महिला के बेटे के जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने पति पर उसे और बच्चों को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। महिला के बेटे ने उसकी मौसी को वाट्सएप पर ये सुसाइड नोट भेजा था।
यह घटना रात की बताई जा रही है। गाडरवाड़ा पुलिस को बरेली-जमाड़ा फाटक के पास तीन डेड बाडी पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते की मौके पर पुलिस पहुंची और इनकी षिनाख्त अनीता कौरव के बेटे सजल और बेटी षानी के रूप में की गई। पुलिस को जांच में पता चला कि कजरौटा गांव की रहने वाली अनीता कौरव की शादी 20 साल पहले लिलवानी में हुई थी। वह पति पप्पू उर्फ राजकुमार के साथ पंचवटी कॉलोनी में रहती थी। लेकिन वह पति की शराब पीने की लत से परेशान थी। मना करने पर पति उसे प्रताड़ित करता था। इससे तंग आकर वह काफी समय से अपने मायके में रहने लगी थी। कुछ दिन पहले ही पति उसे और बच्चों को लेकर गाडरवाड़ा ले आया था। यहां आकर उसने फिर पत्नी और बच्चों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसी से परेशान होकर महिला ने ये आत्मघाती कदम उठाया। इस मामले में गाडरवारा टीआई राजपाल बघेल ने बताया मामले में जांच चल रही है। पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि पति की प्रताड़ना के कारण उन्होंने अपनी जान दी है। सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें भी पति की प्रताड़ना का जिक्र है। पति को गिरफ्तार कर लिया है।


By - sagar tv news
15-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.